अंडमान में चल रही हैं तेज़ हवाएं, कई जगहों पर हो रही बारिश, NDRF तैनात

Cyclone Asani: अंडमान में चल रही हैं तेज़ हवाएं, कई जगहों पर हो रही बारिश, NDRF तैनात

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ

चक्रवात ‘आसनी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ. अधिकारी ने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवा के अलावा चेन्नई एवं विशापत्तनम समेत अन्य क्षेत्रों के लिए जहाज सेवाओं को भी रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 150 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं. आपदा प्रबंधन सचिव पंकज कुमार ने कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि प्रशासन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रहा है.”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks