आशू यादव सोमवार को दाखिल करेगें एमएलसी चुनाव हेतु नामाकंन

एटा ! मथुरा एटा मैनपुरी से एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा के अधिक्रत प्रत्याशी आशीष यादव आशू पूर्व विधायक सोमवार को कलेक्ट्रेट एटा पर रिटर्निग ऑफीसर अंकित अग्रवाल जिलाधिकारी के समक्ष नामाकंन दाखिल करेगें ! ञातव्य हो कि भाजपा हाईकमान के द्वारा एटा मथुरा मैनपुरी की दो विधान परिषद् सीटों के लिए विधान परिषद् के पूर्व सभापति रमेश बाबू यादव के पुत्र आशीष यादव आशु पूर्व विधायक एवं मथुरा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिहं को अधिक्रत प्रत्याशी घोषित किया गया है ! इन दोनों सीट पर पूर्व मंत्री चौधरी अवधपाल सिहं यादव एवं पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिहं भी टिकिट की रेस में शामिल थे ! टिकिट फायनल होने के बाद पूर्व विधायक आशीष यादव आशू द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित भाजपा के विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड एवं पूर्व मंत्री चौधरी अवधपाल सिहं यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया