
कारों में टक्कर के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना हाईवे पर शनिवार देर रात बोलेरो और स्विफ्ट कार में टक्कर हो गई। पास के गांव दरिगपुर में रह रहे बोलेरो सवारों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और फिर पथराव और फायरिंग भी होने लगी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।
बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी गोली चला दी। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी कालू सिंह, एसडीएम सदर शिवकुमार मौके पर पुलिसबल को लेकर पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो कारों में टक्कर के बाद पथराव और फायरिंग की घटना हुआ है। बवाल करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति की पहचान दरिगपुर निवासी उपेंद्र के रूप में हुई है