झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, तीन आरक्षी जख्मी

एटा।जैथरा कस्बे में हुए इस झगड़े में पुलिस टीम को भी निशाना बनाया गया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जैथरा कस्बे में बृहस्पतिवार रात एक युवक पड़ोस के घर में घुस गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। फायरिंग भी हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव कर दिया गया। इसमें जैथरा थाने के आरक्षी सौरभ, गोपाल और विवेक जख्मी हो गए। बाद में और पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया। दोनों पक्षों से कई लोगों को रात में पुलिस ने उठाया है।
मोहल्ला शास्त्री नगर में पुलिस पर पथराव के मामले में दो पक्ष के 13 नामजद व 22 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें पथराव के अलावा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। इनमें से पुलिस ने सत्यपाल, छोटे उर्फ जगतपाल, अनुराग उर्फ अन्नू, विमल कुमार, दिनेश चन्द्र, सुम्मेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।