गभाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गभाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना में महरावल रेलवे स्टेशन के पास संपर्क क्रांति ट्रेन से गिरकर गुजरात के युवक की मौत हो गई। वह साथियों के साथ नागालैंड से सेना की भर्ती देखकर दिल्ली के लिए जा रहा था। अहमदाबाद (गुजरात) के खंबाजी की चाली, मोहनलाल की लाइन मेघाड़ी नगर निवासी 23 वर्षीय सेंगर बिजेंद्र पुत्र योगेंद्र सिंह रविवार को अपने साथियों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गुवाहटी से दिल्ली के लिए जा रहे थे। तभी महरावल रेलवे स्टेशन के पास अचानक से वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी रेलवे लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दे दी। यूपी डायल 112 की पीआरवी 741 व रेलवेकर्मी घायल युवक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सोमना स्टेशन निकलने पर सेंगर बिजेंद्र के साथियों को हादसे की जानकारी हुई, तब उन्होंने ट्रेन स्टाफ से मदद लेकर उसे खुर्जा स्टेशन पर रुकवाया। इसके बाद अलीगढ़ आकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंच गए। जहां उन्हें सेंगर बिजेंद्र की मौत की खबर मिली। साथी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नागालैंड के दीमापुर में असम राइफल्स की भर्ती देखने गए थे। जहां से वह गुवाहटी पहुंचे फिर वह संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे की जानकारी पाकर स्वजन भी अहमदाबाद से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks