
एटा जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को मिलाकर एक किया गया, मामला करिश्मा पुत्री वीरेश कुमार निवासी ग्राम आकलाबाद ज़िला फ़िरोज़ाबाद व उसके पति राजकुमार पुत्र महिपाल निवासी सिहापुर थाना जलेसर ज़िला एटा का है , दोनो ही आपसी विवाद के चलते काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे, आज समिति के सामने दोनो पेश हुए, दोनो को समझाकर गलत फहमी दूर कराई गई, दोनो को खुशी खुशी विदा किया गया, आज की बैठक में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ श्यामलता वेद, अकरम खान, डॉ निरुपमा वर्मा, ब्रजवाला वशिष्ठ, नीलम गुप्ता, सचेन्द्र गुप्ता के अलावा परिवार परामर्श पुलिस स्टाफ हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, हैड कांस्टेबल मंजू अग्रवाल, कांस्टेबल धर्मवीर , कांस्टेबल चंचल वर्मा, मीना रानी मौजूद रहीं