
श्यामनगर में एक व्यक्ति ने चूमा फाँसी का फंदा
एटा समाचार ।
कोतवाली नगर के मोहल्ला श्यामनगर में एक व्यक्ति ने अपने ही घर मे फाँसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक जयप्रकाश यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अलीगढ़ डिपो में चालक के पद पर कार्य रत थे आज सोमवार को जब मृतक की पत्नी सुबह अपने घर के कार्य करने के लिए जागी तो देखा कि घर के आंगन में ऊपर जाल पर फांसी के फंदे पर अपने पति को लटका देख घर मे कोहराम मचगया तभी मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और जब देखा तो जय प्रकाश म्रतक हो चुका था । तभी मोहल्ले वासियो ने कोतवाली नगर को सूचना दी मोके पर पहुची कोतवाली नगर की पुलिस ने म्रतक के शरीर को फाँसी के फंदे से नीचे उतार कर अपनी कार्य बाही करते हुए म्रतक के शरीर को पी एम ग्रह पर पहुचाया ।
जिसमे म्रतक की पत्नी वीना देवी ने वताया कि हमारे पति जयप्रकाश तीन दिन से लापता थे मैंने कोतवाली नगर में 11 मार्च 2022 को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें राजू यादव ग्राम सैलार कोतवाली देहात मेरे पति को तीन दिन से कही ले गए है और जब मैने राजू से जानकारी ली तो मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और जब मेने पूछा कि मेरे पति कहा है तो मुझ से कहा कि मुझे नही मालूम और गलत नियत दिखाते हुए मेरे साथ छेड़ छाड़ करने लगा तभी में कोतवाली नगर गई ओर मेने कोतवाली नगर में एक प्रर्थना पत्र भी राजू के खिलाफ दिया तभी रात को मेरे पति घर पर आगये और फिर विना खाना खाएं ही सो गए व जब सुबह मेने देखा कि मेरे पति जयप्रकाश फाँसी के फंदे पर लटके हुए है तो मेरी चीख निकल गई तभी मोहल्ले वासी आये और उन्होंने पुलिस को अवगत कराया ।