
महिला शक्ति ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम
एटा,
एटा नगर में जेल रोड जिला सहकारी बैंक के सभागार में भाजपा के विजयी होने एवं होली के शुभ अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का महिला शक्ति द्वारा आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य भूमिका भाजपा नेत्री सुभ्रा भूपेन्द्र सिंह की रही ।उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला संयोजिका के साथ एस्ट्रो व्यूटी थेरेपी की निदेशक श्रीमती करन उपाध्याय का सहयोग रहा ।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से अध्यक्षता करने वाली श्रीमती श्यामलता वेद, मुख्य अतिथि निरुपमा सिंह ,चेयरमैन मीरा गांधी के साथ ही शहर की सम्मानित महिलाएं मंचासीन रही ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। और तमाम सम्मानित महिलाओं ने अपने गुलाल व फूलों के साथ एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाते हुए पुष्प वर्षा के साथ साथ होली का आयोजन किया गया। उसी के साथ ब्रज का नृत्य प्रस्तुत झांकियां का नृत्य देखकर सभी कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली नारी शक्ति भाव विभोर हो गयी, और नाच कूद के साथ कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया । भोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती चंद्रेश जैन, सरिता एडवोकेट ,गीता दीक्षित ,श्रीमती किरन निदेशक स्टोर ब्यूटी थेरेपी, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा गांधी, भाजपा नेत्री प्रेमलता राजपूत ,राधा रानी, ज्योति रानी,सीमा , श्रीमती पूजा, मुन्नी देवी, अंजू सिंह,ममता गुप्ता, उपासना सिंह, सुभ्रा सिंह,शशि वाष्णेय, उमा पुंडीर, गीता शर्मा, लता ,सुरभि पराशर,अलका, सुमन,लगभग एक सौ महिलाएं उपस्थित रही।