
शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, जाटव समाज का हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जलाली क्षेत्र के खिटकरी गांव में अज्ञात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी।इसके बाद क्षेत्र में जाटव समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया।सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जलाली क्षेत्र के खिटकरी गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद जाटव समाज आक्रोशित हो गया। हंगामा किए जाने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी भी पहुंच गए हैं।इससे पहले शुक्रवार रात कस्बा जलाली में मंदिर की गुमटी क्षतिग्रस्त होने की घटना ने शनिवार सुबह तूल पकड़ लिया। जमा हुई भीड़ ने जबरदस्त तनाव के बीच जमकर हंगामा किया। लाठी-डंडे हाथ में लेकर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपा नेता भी इस प्रदर्शन की खबर पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की घंटों की मशक्कत और जिलाध्यक्ष द्वारा एसएसपी से की गई वार्ता के बाद बनी 24 घंटे में कार्रवाई की सहमति पर प्रदर्शन रोका गया। इसके बाद दोपहर में बाजार खोला गया। कस्बे के ही संप्रदाय विशेष के युवक पर नशे में गुमटी तोड़ने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया गया था। रात में इंस्पेक्टर के समझाने पर किसी तरह धरना समाप्त हुआ था। इसी बीच पुलिस चौकी पर पूर्व चेयरमैन ने आरोपी की पैरवी की, जिसे लेकर रात में नोकझोंक हुई थी। किसी तरह हंगामा शांत हुआ था।