टूटा पड़ा विद्युत पोल की शिकायत विद्युत अधिकारियों को दी मगर अभी तक कोई नहीं सुनवाई

विद्युत विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
मोहल्ला महावीर गंज पर टूटा मकान पर टूटा पड़ा विद्युत पोल

टूटा पड़ा विद्युत पोल की शिकायत विद्युत अधिकारियों को दी मगर अभी तक कोई नहीं सुनवाई

लगभग 3 दिन से टूटा पड़ा है विद्युत पोल
जलेसर / एटा। जलेसर नगर के मोहल्ला महावीर गंज में स्थित पाठक वाली गली में लगभग तीन-चार दिन से एक मकान पर विद्युत पोल टूटा पड़ा है। अभी तक विद्युत पोल ठीक नहीं हुआ है इससे स्थानीय लोगों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वही गलियों में विद्युत तार लटके पड़े हैं। गलियों में शाम के समय वही बच्चे खेलते हैं इससे बड़ा हादसा होने का डर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पड़े विद्युत पोल की शिकायत जलेसर बिजलीघर पर दे दी है। वही शिकायत पर विद्युत विभाग के कर्मचारी आये तो थे मगर
मकान पर टूटे पड़े विद्युत पोल का फोटो खींचकर वहां यह क्या कर चले गए कि एटा की टीम आएगी तब विद्युत पोल सही होगा। रविवार को लगभग -चार दिन हो चुके हैं मगर अभी टूटे पड़े विद्युत पोल ठीक नहीं हुआ है। वही लोगों का यह भी कहना है कि अगर विद्युत पोल सही टाइम पर ठीक नहीं हुआ तो बड़ा हादसा होने का खतरा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks