मेडिकल कालेज में मिला युवक का शव

मेडिकल कालेज में मिला युवक का शव
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह एक युवक का शव ईसीजी कक्ष के पास मिला। वह 28 फरवरी तक वार्ड में भर्ती रहा था। इससे वहां मरीजों-तीमारदारों में सनसनी फैल गई, वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंचकर सबूत जुटाए।
मेडिकल कॉलेज में मृत अवस्था में युवक को पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सीओ सिटी कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा मौके पर पहुंचे। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पर्चे के आधार पर पते की तलाश की जा रही है।

कर्मचारी बोले, वार्ड में भर्ती था मृत शख्स
कॉलेज के कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि युवक कुछ दिन नई बिल्डिंग के वार्ड में भर्ती था। सीओ ने वहां पहुंचकर पता किया तो वहां तैनात नर्स ने बताया कि 28 फरवरी को उसे वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है। इमरजेंसी में बताया गया कि वह 21 तारीख को पेट दर्द की समस्या को लेकर भर्ती हुआ था। उसने अपना नाम बृजनंदन निवासी अमरपुर थाना रिजोर बताया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks