अलीगंज विधानसभा में भाजपा की जीत के चार स्तम्भ

एटा।अलीगंज विधानसभा में भाजपा की जीत के चार स्तम्भ।
सत्यपाल सिंह राठौर की जीत में ब्राह्मणों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
103 अलीगंज विधानसभा सीट पर ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर की जीत ने जो इतिहास रचा उससे वह मिथक भी टूट गया जिसमे वर्तमान विधायक दुबारा नही जीतता।अलीगंज विधानसभा का 2022 का चुनाव बहुत ही चुनौती पूर्ण था,2017 से पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र में अराजकता,गुंडागर्दी, झूठे मुक़दम्मे,थानों में फरियादी को ही गुनहगार बताकर जेल भेज देना,साथ ही कुछ पेशेवर महिलाओं द्वारा अवैध रूप से भले लोगों पर दुष्कर्म के झूठे मुक़दम्मे लगवाकर उनके चरित्र का हनन करना यहाँ की परिपाटी बन गया था,अलीगंज क्षेत्र के पांचों थानों में तैनात पुलिस पूर्व सपा सरकार में नौकरी नहीं गुलामी करती थी।परन्तु 2017 के चुनाव में जनता ने भाजपा की लहर में यहाँ के निजाम को बदलते हुए ठा0सत्यपाल सिंह राठौर को जिताकर क्षेत्र की जनता से भय को हटाने का काम किया।इन पांच सालों में क्षेत्र में विकास तो हुआ ही साथ ही पूरे पांच वर्ष हर वर्ग जाति के लोगों में यह संदेश गया कि वे भाजपा शासन में हर तरह से महफूज हैं।2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सपा के मध्य चुनौती से कम नहीं था,एक तरफ सपा प्रत्यासी अपनी हार का बदला लेने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे,वहीं भाजपा के प्रत्यासी को पुनःजिताने के लिए उनके सारथी मुकेश राजपूत,ब्लॉक प्रमुख डॉ0अशोक रत्न शाक्य,पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू भैया,और गोपाल शर्मा ने भी पूरे लावलश्कर के साथ भाजपा को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।भाजपा के कोर वोट ठाकुर,शाक्य,लोध, वैश्य,ब्राह्मण,को एकजुट बनाये रखने के लिए सजातीय बंधुयों ने हर सम्भव प्रयास करते हुए रूठों को मनाने का भागीरथी प्रयास किया।इस चुनांव मे इस बार ब्राह्मण समाज ने जिस तरह से बढ़ चढ़कर भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में रिकार्ड मतदान किया यह भाजपा की जीत का मुख्य कारण बना।आजादी के बाद पहली बार अलीगंज विधानसभा में ब्राह्मणों मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान किया।ब्राह्मणों की एकता के लिए गोपाल शर्मा ने भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर के साथ कांधा से कांधा मिलाते हुए पूरी निष्ठा से साथ दिया।कसमश चली मतगणना में लगातार उतार चढ़ाव के मध्य दोनों ही प्रत्यासियों की सांसें कई बार रुकती नजर आईं, अन्तोगत्वा अंतिम चरण में जैसे ही भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर की जीत की घोषणा हुई,पूरे अलीगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगों ने पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया,साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए ढोल और बाजो के साथ नाचते हुए मोदी योगी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद, भारतमाता की जय के नारों से बायुमण्डल को गुंजायमान कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks