एसवी कालेज में हिजाब व भगवा को लेकर हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एसवी कालेज में हिजाब व भगवा को लेकर हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – श्री वार्ष्णेय डिग्री कालेज में आज हिजाब-भगवा को लेकर हंगामा हो गया। एक छात्रा के हिजाब पहनकर आने की टशन में छात्र भी गले में भगवा अंगौछा डालकर कालेज पहुंच गया। लड़की की तरफ से गलत शब्दों के प्रयोग करने पर विरोध तकरार में तब्दील हो गया। काफी देर कोई कदम न उठाए जाने पर करीब दो दर्जन छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंच गए और हंगामा किया। बाद में महिला व पुरुष प्राक्टोरियल टीम ने समझाकर शांत किया।बीए द्वितीय वर्ष के छात्र गोलू ठाकुर ने बताया कि कुछ दिनों से वो चार से पांच लड़कियों को हिजाब पहनकर आते देख रहे थे। इसलिए आज वो भी गले में भगवा अंगौछा डालकर कालेज पहुंच गए। इस पर प्राक्टोरियल टीम ने उनको टोका कि इसको उतारकर बैग में रख लो, ड्रेस कोड में ही विद्यालय आओ।इस पर उसने प्राक्टर से सवाल किया कि ये बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हिजाब पहने हुए है इस पर ड्रेस कोड लागू क्यों नहीं करते? जानकारी मिली है कि इस पर तू-तू-मैं-मैं के बीच भाषायी मर्यादा तोड़ते हुए छात्रा स्वजन पर चली गई। इस पर आक्रोश बढ़ गया।एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री (ब्रजप्रांत) बलदेव चौधरी सीटू ने कहा कि कुछ छात्रों ने उनके पास प्रकरण की शिकायत पहुंचाई है। इस संबंध में प्राचार्य से बात करेंगे। कालेज कैंपस में ड्रेस कोड का पालन न कराए जाने की स्थिति व भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में परिषद कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे।चीफ प्राक्टर अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार से मुख्य गेट पर ही ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। प्राचार्य डा. एके गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यार्थियों से कहा गया है कि कालेज की निर्धारित ड्रेस है, लिहाजा कक्षाओं में ड्रेस कोड के पालन के साथ ही जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks