दिल्ली से बिहार जा रहे युवक का दिल्ली रेलवे ट्रैक से लगभग 1 किलोमीटर दूर झांसी रेलवे ट्रैक पर मिला शव आत्महत्या की आशंका

कानपुर- गोविंद नगर थाना अंतर्गत फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में स्थित दादा नगर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 400 मीटर दूर झांसी रेलवे लाइन में क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव जिसकी सूचना पाकर घटनाक्रम में पहुंची क्षेत्रीय व रेलवे पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, जहां पड़ताल के दौरान मृतक के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से हुई मृतक की पहचान और साथ ही मोबाइल में मिले नंबरों से मृतक के परिवार को दी गई सूचना
परिवारी जनों से बात करने पर मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि ग्राम सुपौल बिहार निवासी चंदन कामत 23 वर्ष दिल्ली स्थित फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था जिसने बीते दिन बुधवार को फोन कर अपने भाई अजय को बताया था कि वह दिल्ली से बिहार अपने गांव आ रहा है जोकि अपनी बीमारी और पैसे को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान था जिसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया और अगले दिन सुबह तकरीबन 7:00 बजे उसका दूसरे रेलवे रूट पर शव मिला
जिसके बारे में गेटमैन से पूछने पर पता चला कि सुबह 5:30 बजे के आसपास 2534 पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हुई है
जांच के बाद मिली जानकारी के अनुसार अनुमानित है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया