समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक

कासगंज।पटियाली : गंजडुंडवारा में आज समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 10 मार्च को होने वाली मतगणना के सिलसिले में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस मीटिंग में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, काउंटिंग एजेंट और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने बताया कि Exit Poll कभी Exact Poll नहीं होते हैं। समाजवादी पार्टी एग्जिट पोल पर कभी भी भरोसा नहीं करती है। पिछले 5 चुनावों में 4 एग्जिट पोल फेल हुए हैं, इसलिए हमारा एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत निश्चित है। 10 मार्च को समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। हम चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं कि काउंटिंग निर्भीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं। कासगंज जिला निर्वाचन अधिकारी से अपील है कि चुनाव के हर नियम का पालन किया जाए। अब्दुल हफीज़ गांधी ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कासगंज पहुंचने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि हमें ईवीएम की सतर्कता के साथ निगरानी करनी है।

इस मीटिंग में पटियाली विधानसभा के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों, काउंटिंग एजेंट और समर्थकों ने अपने विचार व्यक्त किए और अखिलेश जी के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया। आबाद हुसैन पूर्व चेयरमैन पटियाली, खलील खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अभय यादव जिला पंचायत सदस्य, मुनेंद्र शाक्य विधानसभा अध्यक्ष, शाहरुख राज, राशिद अली, तारिक़ महमूद मंसूरी, मुस्लिम राज़, पुष्पेंद्र यादव, निर्दोष तिवारी, वाजिद अली, शाहिद अली, हिकमत अली, तारिक़ फारूकी, अरशद प्रधान, बी एस खान, शोएब प्रधान, रोहिल खान, ललित कुमार मिश्रा, राजकुमार वाल्मीकि, विनय कुशवाहा, डॉ प्रेम सिंह शाक्य, आदित्य पाल, देवेंद्र यादव, रिंकू खान, अशोक सक्सेना, वीरेंद्र यादव आदि ने हिस्सा लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks