
चाय के खोखा में आग के बाद सिलेंडर फटा, पूर्व सैनिक झुलसे
एटा – चाय के खोखा में आग के बाद सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से पूर्व सैनिक घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भी घायल हुआ। हालांकि वह मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा।
थाना मलावन के गांव पुरावं के पास हाइवे किनारे राहुल का चाय का खोखा है। मंगलवार दोपहर को चाय बनाते समय आग लग गई। आग लगने के बाद राहुल मौके से भाग गया। इतने में मौके पर पहुंचे पूर्व सैनिक रवेन्द्र सिंह निवासी पुरावं को लगा कि राहुल वहीं फंस गया। खोखा के पास पहुंचे। सिलेंडर फट गया। जिसके टुकड़े लगने से रवेन्द्र सिंह घायल हो गए। आग से भी झुलस गए।