वाराणसी में ईवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से बवाल जारी है । पहाड़िया स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा है ।

लगातार योगी मोदी और पुलिस प्रशासन को लेकर नारेबाजी हो रही है।
ऐसे में वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल प्रेक्षकों के साथ ईवीएम मशीन के साथ आरोप को सिरे से खारिज किए। उन्होंने बताया कि जो ईवीएम मशीन गाड़ी में लदी थी उसको यूपी कॉलेज में ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था । पूरा प्रशासन प्रेक्षकों की मौजूदगी में उस्की जांच कर चुका है। वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने यह भी बताया कि जो स्ट्रांग रूम की दीवाल तोड़ने की बात की जा रही है यह पॉसिबल ही नहीं है। लेकिन कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है गौरतलब है कि अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद से ही वाराणसी में सभी विपक्षी दल स्ट्रांग रूम के बाहर जमा हो गए। सभी का आरोप है की एक गाड़ी पकड़ी गई है और दो गाड़ी भाग गयी है। बसपा के सेवापुरी प्रत्याशी अरविंद त्रिपाठी ने मांग की है की इस डीएम को तत्काल रूप से हटाना चाहिए। ताकि निष्पक्ष रुप से गिनती कराई जा सके। वाराणसी चुकी पीएम का संसदीय क्षेत्र है इसलिए सभी विपक्षी दल एक स्वर से धांधली का आरोप लगा रहे हैं।