
शादी समारोह में की गयी चोरी के रुपये बरामद कर दो अभियुक्त गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वादिया अनीता वार्ष्णेय पत्नी मुकेश चन्द्र वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला जय- जय राम सोरोंगेट जनपद कासगंज द्वारा शादी समारोह एकता फार्म हाऊस आगरा रोड से खुद के बैग में रखे रुपये व जेबरात चोरी हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मडराक पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण वीरू बाल्मीकि पुत्र दिनेश निवासी बाबरी मण्डी बजरिया पाली राम की बगीची थाना सासनीगेट व मुबसिर उर्फ लोली पुत्र मुसबिर निवासी मरघट चौराहा गली नं0 07 थाना रोरावर को मय चोरी के 80,000/-रुपये, पैनकार्ड, आधार कार्ड सहित ड्रीम पैलेस मैरिज होम से गन्दा नाला की तरफ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।