
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस एवं जनपदीय इंटेलिजेंस विंग द्वारा 2 दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में हुई 4 साल के बच्चे साहिल की हत्या की घटना का सफल अनावरण, पिता, ताऊ तथा अन्य से बदला लेने की नीयत के चलते की गई थी मासूम बालक की हत्या, हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में
घटना विवरणः-
दिनांक 05.03.2022 को देवशरन पुत्र फुलवारी निवासी ग्राम मोइद्दीनपुर थाना जलेसर जनपद एटा ने थाना जलेसर पर आकर लिखित सूचना दी कि मेरे बेटे साहिल उम्र करीब 4 वर्ष की किसी ने हत्या कर उसका शव पडोसी दलवीर सिहं के मकान के भूसे के कमरे में छिपा दिया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पुलिस द्वार मु0अ0सं0 43/2022 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अनावरण व गिरफ्तारीः-
थाना जलेसर पुलिस एवं घटना के अनावरण हेतु लगाए गई कि टीमों द्वारा स्थानीय स्तर पर गहनता से जाँच पडताल व पूछताछ आदि से यह तथ्य प्रकाश में आए कि वादी के बड़े पुत्र सूरज व अन्य बच्चों के द्वारा राहुल पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम मोइद्दीनपुर थाना जलेसर द्वारा मृतक साहिल को दिनांक 05.03.2022 को दिन में दलवीर सिहं के मकान के अन्दर ले जाते हुए देखा गया था जब राहुल की तलाश की गयी तो राहुल मौके पर मौजूद नही मिला आज दिनांक 07.03.2022 को समय करीब 13:25 बजे पर हाथरस जलेसर मार्ग ग्राम पवरा के पास से अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की उसने ही साहिल की बहला फुसलाकर दलवीर के घर में ले जाकर मुँह दबाकर हत्या कर दी थी एवं शव को भूसे के ढेर में छुपा दिया था। अभियुक्त की निशादेही पर मृतक की जेब से मिली पर्ची की मूल काँपी को उक्त अभियुक्त के घर से बरामद किया गया है।
मुख्य बिन्दुः-
- मृतक की जेब से पर्ची व काँपी के फटे पेज का मिलान किया गया तो वह पर्ची पूर्णतः मैच कर रही है तथा उसमें लिखे अक्षर अभियुक्त के द्वारा लिखे गये अक्षरों से प्रथम दृष्टया मिलान कर रहे हैं।
- अभियुक्त उपरोक्त शराबी, जुआरी किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन अपने पिता से झगड़ता रहता है। ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त दिमागी रूप से डिस्टर्ब रहता है एवं 10वीं में फेल हो चुका है । इसके पिताजी पढाई को लेकर प्रायः मारपीट करते रहते है, जिससे यह परेशान रहता है ।
- मृतक की जेब से बरामद उक्त पर्ची में चार लोगों के नाम लिखे थे जिनके नाम क्रमशः श्यामवीर, महेन्द्र, कंचन, सतवीर है जिनसे वह पीडित था और मनमुटाव और रंजिश मानता था।
- मृतक के पिता और ताऊ के लडके के साथ अभियुक्त के परिवार का प्लांट को लेकर चार महीना पहले झगडा हुआ था जिस कारण अभियुक्त मृतक के पिता देवशरन से रंजिश रखता था ।
- चार माह पहले हुए झगडे में देवशरन ने अभियुक्त व उसके परिवार को धमकी देते हुए कहा था तेरा चाचा हमने पहले मरवा दिया था जिसमें तू मेरा कुछ नही उखाड पाया अब तू मेरा क्या करेगा,जा जो करना होगा कर लेना ।
- मृतक के पडोसी दलवीर सिहं का घेर खाली रहता है सामान्य क्रम में गाँव के बच्चे व बडों का आना जाना लगा रहता है।अभियुक्त उस घेर में आता जाता रहता था जिस कारण वह उक्त घेर के विषय में पूरी जानकारी रखता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नमा पता-
1- राहुल पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम मोइद्दीनपुर थाना जलेसर जनपद एटा ।
बरामदगीः-
1- मूल काँपी जिससे पर्ची फटी थी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिहं
- निरीक्षक अपराध देवेन्द्र सिहं
- कानि0 अरुन कुमार
- म0का 165 स्वेता
गिरफ्तारी करने में सहियोगी टीमः- जनपदीय क्राइम ब्रान्च की इन्टेलीजेंस विंग टीम व स्वाट टीम ।