
ट्यूशन जा रहे छात्र के साथ युवक ने किया कुकर्म, आरोपी फरार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर क्षेत्र के गांव निवासी छात्र रोजाना की तरह शनिवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी अपाचे पर एक युवक आ गया। और छात्र को अपाचे पर जबरदस्ती बैठा कर ले गया। एकलव्य कॉलोनी एकाँत जगह पर छात्र के साथ जबरजस्ती कुकर्म किया। छात्र को बड़ी मुश्किल से मौके से आने दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्र ने अपने घर पर जाकर अपने माता पिता को बताई आपबीती तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तो पूर्ण रूप से जानकारी हुई आरोपी नरेंद्र फौजी पुत्र राजेंद्र निवासी करनपुर गभाना निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी फौजी मौके से फरार हो गया है। छात्र के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि। आरोपी फौजी 12 वर्ष से आर्मी में नौकरी कर रहा है। इस समय छुट्टी पर आया हुआ है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।