चार रूटों पर दौड़ने लगीं 12 ई-बसें, समय का पता नहीं – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चार रूटों पर दौड़ने लगीं 12 ई-बसें, समय का पता नहीं – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शहर के चार रूटों पर 12 ई-बसें दौड़ने लगी हैं। पहले खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक व हरदुआगंज चौराहे से मेहरावल तक ई-बसें चल रही थीं, अब एक मार्च से मडराक से मेडिकल कॉलेज व शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहे तक ई-बस सेवा का संचालन होने लगा है। लेकिन समयसारिणी तय न होने से यात्रियों को ई-बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस कब आएगी और कब जाएगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। इसके अलावा, अभी तक चार्जिंग बस स्टेशन का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सिर्फ तीन चार्जर के सहारे 12 बसें हैं। अब शहर के मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा रूट पर ई-बस का संचालन होना बाकी है।चार जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल तरीके से 15 ई-बसों का लोकार्पण किया था। इसके बाद शहर के दो रूटों खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक और हरदुआगंज से मेहरावल तक पांच ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद अब शहर के दो और रूटों पर मडराक से मेडिकल कॉलेज और शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहे तक ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस प्रकार सभी चार रूटों पर तीन-तीन ई-बसें दौड़ने लगी हैं। अभी जनपद को दस और ई-बसें मिलनी हैं। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी पूरी तरह से बसों का संचालन नहीं हो सका है और न ही समयसारिणी बन पाई है। ऐसे में यात्रियों को ई-बस सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks