
एटा पुलिस–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में में हुयी युवक की मृत्यु के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण– दिनांक 04.02.2022 को महेश सिंह पुत्र रघवीर सिंह निवासी ग्राम खवा चौकी धुमरी थाना जैथऱा जिला एटा ने थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 03.02.2022 को प्रतिवादी गणों द्वारा वादी के पुत्र विवेक के साथ गाली गलोज करते हुए लाठी डन्डो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे गम्भीर अवस्था मे परिजनों द्वाराजिला अस्पताल एटा ले जाया गया जहाँ पर डाक्टर द्वारा विवेक को मृत घोषित कर दिया गया इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 30/2022 धारा 323/304/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी – घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष जैथरा को घटना में सम्मिलित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। आज दिनांक 06.03.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- संजय सिंह उर्फ पतरे पुत्र मोहन सिंह निवासी खवा थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 श्रवण कुमार कुमार निगम चौकी इंचार्ज धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 350 सतीश चन्द्र थाना जैथरा जनपद एटा
- का0931 सौरभ तोमर थाना जैथरा जनपद एटा
- का01295 कृष्णगोपाल थाना जैथरा जनपद एटा