
एटा।स्वर्गीय श्री वी एन अस्थाना मधुकर कवि/गीतकार एवं साहित्यकार की स्मृति में आयोजित उनके पुत्र श्री हिमांशु अस्थाना तथा श्री अमित जौहरी (युवा प्रदेश अध्यक्ष अ. भा. कायस्थ महासभा) के संयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शांति नगर एटा में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन जौहरी जी (प्रदेश महामंत्री अ.भा. कायस्थ महासभा) द्वारा की गयी। तथा संचालन भाई राजकुमार भरत द्वारा किया गया।। इस कार्यक्रम में डॉ ध्रुवेन्द्र भदौरिया जी,
स्वाभिमान पर लगे दाग को,
साथी का संबल धोता है!
घोर पराजय के कलंक को,
वीरों का भुजबल धोता है!
जन्म जन्म के जीर्ण पाप को,
गंगा मां पल में धो देती,
मगर मैल मानस का केवल,
पावन आंसू जल धोता है!
” राकेश ‘शम्स’ ,राजेश जैन पीएनबी ,बलराम सरस, मुकेश श्रीवास्तव (कानपुर)ने”इसकी आन न जाने पाए, जान भले जाए तिरंगा लहर लहर लहराए” कवयित्री श्रीमती अंजली श्रीवास्तव (उझानी) ने “कभी फूलों की’ ढेरों वो महकती डालियां लाये।
रिझाने के लिए कानों की वो बालियां लाये।।
कभी जब रूठ जाऊं तो मनाने के लिए साजन,
बनाकर हाथ से खुद ही सजी वो थालियां लाये”
शरद लंकेश (पटियाली) “अजय अटल (कासगंज) डॉक्टर सुधीर पालीवाल नयन डा. राजेंद्र सिंह राज महेश मंजुल द्वारा बेहतरीन काव्यपाठ किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी , अमित कुमार जौहरी एडवोकेट युवा प्रदेश अध्यक्ष, हिमांशु अस्थाना युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों का प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट करके सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता अंत तक आनन्दित हुए। कार्यक्रम में वैभव राज सक्सैना,बिकाश चौधरी, धर्मेंद्र, संजीव, डॉ गोपाल, एकता सिन्हा, गुंजन अस्थाना, राहुल सिन्हा, उमाशंकर, प्रदीप भामाशाह, आदि बन्धु देर रात तक चले कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाया।।