एटा बिग ब्रेकिंग-
थाना कोतवाली देहात के गाँव नगला समल में अचानक घुसे चीते ने अवनीश नामक युवक पर हमला बोला युवक को किया गंभीर घायल

घायल युवक की हालत गंभीर अलीगढ़ से सैफई के लिए रेफर
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला समल मे अचानक घुसे चीते ने अवनीश नामक युवक पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अलीगढ़ भेजा गया, जहां पर घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।
यह भी पता चला है कि इस चीता ने एक भैंस के ऊपर भी हमला बोला था इतने में ही काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, और ग्रामीणों ने चीते को भगाने का प्रयास किया। तभी वह घलांग लगाकर छत के ऊपर चढ गया। और वही बेखौफ होकर अपना आसन जमाए बैठा है। चीते को पकड़ने के लिए एटा में कोई टीम उपलब्ध नहीं है। इसीलिए अलीगढ़ तथा आगरा से टीमे बुलाई जा रही हैं। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना कोतवाली देहात की पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। लोगों को पुलिस द्वारा बार-बार सावधान रहने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे वहां मौजूद चीता किसी पर हमला न बोल दे, और कोई जनहानि न हो सके।