
#Etah…
मतगणना हेतु दिशा निर्देश जारी
मतगणना के बाद पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा जुलूस
◾️विधानसभा चुनाव की मतणगना के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
◾️गणना स्थल पर किया जाएगा कोविड प्रोटोकोल का पालन।
◾️मंडी परिसर में मतगणना हेतु फुल प्रूफ व्यवस्था की गई है।
◾️प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कई टेबल पर ईवीएम से गणना का कार्य होगा। प्रत्येक पंडाल में पोस्टल बैलेट की गिनती को अलग से टेबल लगेंगी।
◾️सभी प्रत्याशी अपने रिटर्निंग अधिकारी को फार्म-18 पर गणना एजेंटों की तैनाती के लिए तत्काल सूचना उपलब्ध कराकर देंगे।
◾️किसी भी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति, सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को गणना एजेंट के रूप में तैनात नहीं किया जाएगा।
◾️टेबल पर प्रत्येक उम्मीदवार का एक-एक गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा।
◾️सभी विधानसभा क्षेत्र के गणना अभिकर्ताओं को अलग-अलग रंग के पहचान पत्र जारी होंगे।
◾️बिना पहचान पत्र के किसी भी गणना एजेंट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
◾️गणना स्थल पर मतगणना के दिन त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी
◾️आइसोलेशन कार्डन में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी, जबकि इनर कार्डन, आउटर कार्डन में सिविल पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
◾️गणना परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से चेकिग होगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।
◾️गणना अभिकर्ता के रूप में तैनात व्यक्तियों, प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है।
◾️गणना अभिकर्ता, प्रत्याशी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता बताए हुए रास्ते से प्रवेश करेंगे।