मारहरा में चोरों के हौंसले बुलंद, नकब लगाकर हजारों का सामान किया साफ
मारहरा रेलवे स्टेशन रोड स्थित जनसेवा केंद्र में हुई नकबजनी।

2 मार्च देर रात की घटना।
अज्ञात चोरों ने खेतों की ओर से दुकान के पीछे की दीवार में लगाया नकब।
दुकान में रखा लेपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और एक गैस सिलेंडर ले गये चोर।
दुकानस्वामी राजकुमार पुत्र देवसिंह, निवासी गांव नगरिया ताड़, थाना मारहरा ने मारहरा थाने में दर्ज कराया मुकद्दमा।