
महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के लिए नौ सेक्टरों में बांटा गया शहर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में सुबह आठ से रात आठ बजे तक व रात आठ से सुबह आठ तक दो पालियों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।एडीएम सिटी ने बताया कि जयगंज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभू चौधरी व मनोज कुमार सरोज, सब्जी मंडी में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन रविद्र मिश्रा व एआरओ शैलेंद्र कुमार सिंह, देहलीगेट में चकबंदी अधिकारी बृजेश कुमार व सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, मदारगेट में अधिशासी अभियंता आरईडी प्रवीण कुमार व अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम सौरभ अग्रवाल, रसलगंज में अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम महेंद्र सिंह व सहायक उद्यान निरीक्षक जयवीर सिंह, जमालपुर में चकबंदी अधिकारी प्रमापति मंगमई व क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार, रामघाट रोड पर अवर अभियंता अलीगढ़ खंड गंगा नहर बाबू सिंह व सहायक चकबंदी अधिकारी जय सिंह, अचलेश्वर मंदिर पर अधिशासी अभियंता आरईडी नीतेश कुमार व अवर अभियंता गंगा नहर ओमप्रकाश, खेरेश्वर महादेव मंदिर पर अवर अभियंता नलकूप अरुण कुमार व बृजेश कुमार की तैनाती की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविद कुमार, आरईडी के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, उद्यान निरीक्षक भूप सिंह को आरक्षित रखा गया है।