
यूक्रेन में फंसे जनपद के लोगो की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे जनपद के नागरिकों एवं छात्रों की हर संभव मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0571-2420831 जारी किया गया है। जनपद के कई छात्र यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के कारण परिवारीजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। सरकार के साथ-साथ स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0571-2420831 शुरू किया गया है। अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल ने बताया है कि अभिभावक या छात्र हेल्पलाइन नंबर पर अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन इस कठिनाई के दौर में उनके साथ खड़ा है।