
जनपद में महज 16 थर्ड जेंडर ने ही किया मतदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इस बार के विधानसभा चुनाव में भले ही 2017 के मुकाबले जिले का मतदान फीसद कम रहा हो, लेकिन सातों विधानसभाओं में 90 हजार मतदाताओं ने ज्यादा वोट डाले हैं। कुल 17.19 लाख लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।इनमें 9.21 लाख पुरुष,7.97 लाख महिला शामिल हैं। वहीं,सातों विधानसभाओं में महज 16 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने ही वोट डाले हैं। इसमें सबसे अधिक छह थर्ड जेंडर मतदाता शहर विधानसभा क्षेद्ध के हैं। इगलास में एक भी थर्ड जेंडर ने वोट नहीं डाला।जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3134 बूथ हैं। 10 फरवरी को इन सभी बूथों पर मतदान संपन्न हो चुका हैं। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 27.65 लाख मतदाताओं में से 17.19 लाख ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9.21 लाख पुरुष, 7.97 लाख महिला व 16 अन्य मतदाताओं ने वोट डाले। यह कुल मतदाताओं का 62.17 फीसद था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि खैर में चार, बरौली में एक, अतरौली में एक, छर्रा में तीन, कोल शून्य, शहर में छह व इगलास में शून्य थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयाेग किया।