गेहूँ खरीद पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गेहूँ खरीद पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल द्वारा आगामी गेहूँ खरीद की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अलीगढ़, सहायक निबन्धक सहकारिता अलीगढ़, जिला प्रबन्धक पी सी एफ अलीगढ़, सभी मण्डियों के सचिव, जिला प्रबन्धक भा खा नि अलीगढ़, जिला प्रबन्धक एस एफ सी अलीगढ़, जिला प्रबन्धक, यू पी एस एस अलीगढ़ एवं निरीक्षक बॉट-माप द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा सभी क्रय संस्थाओं को आगामी दो से तीन दिन के अन्दर गेहूँ खरीद केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं जि .खा.वि.अ.को निर्देशित किया गया कि सभी क्रय संस्थाओं से क्रय केन्द्रों के प्रस्ताव प्राप्त कर जिले के समस्त क्रय केन्द्रों का शीघ्र ही निर्धारण करा के उनकी जियो टैंगिग कराना सुनिश्चित करें। मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि सभी केन्द्रों के लिए खरीद संबंधी आवश्यक उपकरणों की मरम्मत कराके उपलब्धता सुनिश्चित करा लें। इस कार्य में बांट-माप विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सभी कांटों को सत्यापित करा लें।इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी अलीगढ़ को गेहूँ खरीद हेतु आवश्यक खाली बोरों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा सभी क्रय ऐजेन्सियों को निर्देशित किया गया कि खरीद संबंधी सभी तैयारियॉ यथा- परिवहन/हैण्डलिंग ठेकेदार की व्यवस्था आदि 15 मार्च तक पूर्ण करा लें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks