फोटो परिचय- – ग्रामीणो द्वारा बोलेरो में शराब के साथ पकड़ा गया व्यक्ति वायरल बीडियो से लिया गया फोटो।
आबकारी मंत्री की विधानसभा में शराब बांटने की कोशिश
– बीडियो वायरल, भाजपा प्रत्याशी के खासमखास पर आरोप

मैनपुरी। शनिवार को बेवर क्षेत्र के गांव मलिकपुर में शराब ले जा रही बोलेरो का बीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तत्काल ही चौकी प्रभारी नवीगंज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो में दिख रही बोलेरो की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब मतदाताओं में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में आबकारी मंत्री के खासमखास पर शराब बांटने का आरोप लगा है।
शनिवार की शांय बसपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव में शराब बांट रहे हैं। चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा मलिकपुर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव में काफी लोग एकत्रित थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति बोलेरो में शराब लेकर जा रहे थे। बोलेरो को गांव वालों ने पकड़ लिया। मौका पाकर बोलेरो सवार शराब की पेटियां सड़क पर फेंककर गाड़ी लेकर भाग गए। पुलिस ने बोलेरो की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसमें बोलेरो संख्या नजर आ रही है। वायरल बीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है उसका नाम अन्नू बैस बताया जाता है। जो भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री आबकारी मंत्री के खासमखास और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी है। बीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जमीन पर शराब के क्वाटर पड़े हुए हैं। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
बीडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम
सोशल मीडिया पर वायरल बीडियो में शराब की पेटियां जमीन पर पड़ी है। एक व्यक्ति को कुछ लोग पकड़े हुए है लोग कह रहे है कि यह है भाजपा के मंडल अध्यक्ष दारु के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष। ग्रामीण कह रहे है कि भाजपा के कार्यकर्ता है। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता शराब बांटने के लिए ले जा रहे थें। वायरल बीडियो में पकड़े हुए व्यक्ति के साथ ग्रामीण खीचतान भी कर रहे है।