समर्थको के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी

एटा थाना कोतवाली नगर ~ बिना अनुमति रोड शो निकाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंखन करने पर सदर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड व समर्थको, बसपा प्रत्याशी अजय यादव व समर्थको , सपा प्रत्याशी जुगेंद्र यादव व समर्थको के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी। *घटना 1-* दिनांक 18.02.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र रोडवेज बस स्टैंड के पास बिना अनुमति के बीजेपी प्रत्याशी विपिन डेविड वर्मा द्वारा अपने समर्थकों के साथ रोड शो कर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंखन किया गया। *अचार संहित उल्लंघन पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 106/2022 धारा 188 भादवि बनाम विपिन डेविड वर्मा व अन्य 11 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।* *घटना 2-* आज दिनांक 18.02.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र माया पैलेस चौराहे के पास बसपा प्रत्याशी अजय यादव द्वारा अपनी खुली गाड़ी में अपने मोटरसाइकिल सवार समर्थकों से के साथ बिना अनुमति नारेबाजी करते हुए आदार्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। *अचार संहित उल्लंघन पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 107/2022 धारा 188 भादवि बनाम अजय यादव एवं उनके समर्थको के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*

घटना 3–आज दिनांक 18.02.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र तहसील सदर एटा के पास सपा प्रत्याशी जुगेंद्र यादव द्वारा अपने समर्थकों के साथ बिना अनुमति नारेबाजी कर वोट मांगते हुए आदार्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। अचार संहित उल्लंघन पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 108/2022 धारा 188 भादवि बनाम जुगेंद्र यादव व समर्थको के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks