
तेरहवीं की दावत से लौट रहे लोगों की मैक्स ट्रैक्टर से टकरायी, एक की मौत, 15 घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगला जुझार के थाना गौंडा क्षेत्र के गांव गहलऊ पर 16 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे ईटों से भरे ट्रैक्टर में मैक्स टकराने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को गौंडा सीएचसी से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया है।थाना टप्पल के कस्बा टप्पल से ही थाना मुरसान के गांव नवीपुर में चोव सिंह पुत्र राजपाल सिंह की ससुराल में ससुर का निधन हो गया था, जिसकी आज तेरहवीं थी। जिसकी दावत में जाने के लिए दो मैक्स आई थी जिनमें करीब 100 लोग सवार थे। दावत खाने के बाद नवीपुर से लौटते समय गांव गहलऊ पर ट्रैक्टर इंटों से भरा हुआ था से मैक्स अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिसमें 15 लोग घायल एक की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।घायलों में बाल किशन पुत्र भूप सिंह (50), साधना पुत्री चोव सिंह (15), मुन्नी पत्नी डोरीलाल (40), चोव सिंह पुत्र राज्यपाल (45), विनय देवी पत्नी संतोष (29), केला पत्नी बालकिशन (40), राखी पुत्री बनवारी लाल (22), कमलेश पत्नी बनबारी लाल (50), कमलेश पत्नी चेतन( 32) ,कल्लो पत्नी माली (35), सुमन देवी (35), नेहा (25), बनबारी लाल पुत्र खूबचंद (45), प्रियंका पुत्री राजेंद्र (13), देवीराम पुत्र हरिश्चन्द (55), मृतक में केला देवी (60) गांव नूरपुर थाना टप्पल की हैं। मैक्स एक्सीडेंट गाड़ी नंबर यू पी 81 बी टी 2710 हैं। तथा दूसरी मैक्स में सवारी सकुशल हैं जिसका नंबर यू पी 81 डी टी 0361 हैं।