सांपनाथ नागनाथ नेवलानाथ सभी मिलकर भाजपा के चुनावी रथ को नहीं रोक पाएंगे

सांपनाथ नागनाथ नेवलानाथ सभी मिलकर भाजपा के चुनावी रथ को नहीं रोक पाएंगे।
(केशव प्रसाद मौर्य)
एटा।सपा समाजवादी नही परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई। भाजपा जातिवाद की नही राष्ट्रवाद की बात करती है।
103 अलीगंज विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर के समर्थन में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डीएवी इंटर कॉलेज प्रांगण में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए,कहा कि भाजपा को हराने के लिए सांपनाथ,नागनाथ, नेवलानाथ,सभी मिल गए हैं,ये गठबंधन प्रदेश में भाजपा के चुनावी रथ को नहीं रोक पायेगा,प्रदेश की 24 करोड़ जनता इस गठबंधन को पूरी तरह नकार चुकी है,2017 मैं जनता ने इन सभी गठबंधन करने वालो को धूल चटा दी थी,क्योंकि जनता उस समय प्रदेश में फैले गुंडाराज,माफिया राज से त्रस्त थी,जनता कहती थी जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा गुंडा,और सपाई कहते थे,खाली प्लाट हमारा,इसका जबाब जनता ने 2017 में देकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर योगी जी को मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्रदान किया था।हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले हमने किसानों के लोन माफ किए,इसके अलावा जनता से जो वायदे किए उनको पूरा किया,सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था सुरक्षा का, हमने प्रदेश की माता बहनों, को भयमुक्त शासन देने के वायदे के अनुसार भू-माफियाओं, गुंडों,अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भिजवाया,साथ ही इन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से एकत्र की गई बेईमानी सम्पत्ति को सरकार ने अपने कब्जे में लिया,और जो अवैध निर्माण माफियाओं द्वारा किए गए थे उनको योगी जी के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया,उन्होंने अपने ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि मोदी जी द्वारा लागू आवास योजना के तहत हमने 4550000,पैंतालीस लाख पचास हजार आवासों का निर्माण सभी प्रदेश के गरीबों को देकर उन्हें पक्के मकान में बिना किसी भेदभाव के रहने का सौभाग्य प्रदान किया,किसानों को किसान फसल योजना का सीधा पैसा खातों में दिया,वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये की,हमारी केंद्र सरकार ने अगले बजट सत्र में 80 लाख प्रधानमंत्री आवास गरीबों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है, प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी बिना किसी रिश्वत के,जिससे भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत का हमारे प्रधानमंत्री का प्रयास सफल हो रहा है।बिजली के मुद्दे पर पूर्व की सरकार को आड़े हांथो लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में मात्र पांच जिलों को बिजली मिलती थी,हमारी सरकार ने हर गाँव मे बिजली पहुंचाने का काम किया,हमारी सरकार ने निर्णय लिया है, कि 2022 में सरकार बनते ही ग्रामीणों क्षेत्रों के ट्यूबेल धारक किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।बृद्धवस्था पेंशन अब 1500 रुपया मिला करेगी।उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कि उनके नेता प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के लिए मुंगेरीलाल के हसींन सपने देख रही है।लेकिन मैं अपने प्रदेश की जनता के दम पर उनको बताना चाहता हूं,2017 में जनता जो ट्रेलर दिखाया था,2022 में जनता उनको पूरी फिल्म दिखा देगी।मौर्य जी ने उपस्थित जनसमूह से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि आप कमल के फूल वाले बटन को आगामी 20 फरवरी को दबाकर भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर को जिताने का काम यह समझकर करना कि आपके वोट से प्रदेश को पुनः भयमुक्त सरकार बनानी है।प्रदेश की जनता की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार द्वारा पूर्व में बेटियों की शादी में दिए जाने वाले रुपयों को बढ़ाकर एक लाख रुपये दिए जाने के भाजपा सरकार के निर्णय को भी जनता को बताया।भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर ने जनता से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि आप 20 फरवरी को कमल के निशान वाले बटन को दबाकर पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग करें, मैं वायदा करता हूँ कि मैं आपके हर सुख दुःख में हर समय खड़ा रहूँगा।चुनावी सभा को सांसद मुकेश राजपूत,विधानसभा प्रभारी शिवराजसिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिथि डॉ0अशोक रत्न शाक्य,पूर्व मंत्री चौ0अवधपाल सिंह यादव,प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख डॉ0एस एम नईम, मेघसिंह शाक्य,अरविंद शाक्य,नीरज शाक्या,अर्पणा दीक्षित, विजेंद्र सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप जैन,आदि मुख्यरुप से सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks