सात माह बिना वेतन काम कर रहे गार्डों का विरोध प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सात माह बिना वेतन काम कर रहे गार्डों का विरोध प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के गार्डों को सात माह से भुगतान न मिलने के चलते गार्डो ने सोमवार को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह के कार्यालय के बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। 2008 से हरदुआगंज स्टेशन से हरदुआगंज तापीय परियोजना की ओर आने वाली कोयले की रैकों से उतरने वाले कोयले एवं परियोजना परिसर से होने वाली चोरियों पर अकुंश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को सुरक्षा के लिए तैनात कर रखा है। 65 गार्ड़ो की टीम चैबीस घंटे शिफ्ट के हिसाब से उनकी डयूटी परियोजना परिसर एवं आने वाली कोयले की रैकों पर लगी हुई है। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा इंचार्ज जसवीर सिंह कुशवाह के बताया जून 2021 तक का भुगतान प्रबंधन की तरफ से किया जा चुका लेकिन इसके बाद के सात माह का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। कई बार परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है। लगातार भुगतान न मिलने से हम सभी गार्ड़ो के सामने पारिवारिक आर्थिक समस्या भी बढ़ रही है। प्रबंधन की तरफ से सात माह से भुगतान के नाम पर हमें सिर्फ आश्वासन की घुटटी ही मिल रही है। अगर प्रबंधन की तरफ से हमारे भुगतान को लेकर इसी प्रकार का ढुल -मुल रवैया बना रहा तो हम सभी गार्ड़ परियोजना के गेट के सामने इकटठा होकर अनशन पर बैठने को मजबूर होगें।जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से परियोजना प्रबंधन की होगी। भुगतान न मिलने की स्थिति में गार्ड़ो के अनशन पर बैठने पर परियोजना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था खराब हो जाएगी वहीं कोयले से भरी रैकों से स्थानीय लोग लाखों रूपये का कोयला बेखौफ होकर उतारेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks