पूर्व मंत्री अवधपाल सिहं यादव ने भाजपा के लिए अम्रतपुर रघूपुर में किया मतदाताओं से जनसंपर्क

अलीगंज ( एटा ) जिले की अतिसंवेदनशील विधान सभा सीट अलीगंज पर भाजपा व सपा एवं बसपा सहित कांग्रेस के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में समर्थन करने के लिए ग्राम ग्राम जनसंपर्क करना प्रारम्भ कर दिया है ! इसी श्रृखंला में आज सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधपाल सिहं यादव के नेत्रत्व में अलीगंज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मन्डल के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह ” बंटी ठाकुर ” व महामंत्री पं. विजय दीक्षित सहित सैकड़ों भाजपाईयों ने अलीगंज विधान सभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पैत्रक ग्राम अम्रतपुर रघूपुर में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा के उम्मीदवार ठा. सत्यपाल सिंह राठौर विधायक के समर्थन मे वोट मांगे ! नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मन्डल अलीगंज के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह ” बंटी ठाकुर ” ने बताया कि पूर्व मंत्री अवधपाल सिहं यादव के साथ यादव बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाताओं से किये जा रहे सघन जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार ठा. सत्यपाल सिंह राठौर विधायक के लिए खासा समर्थन प्राप्त हो रहा है !