*कोरेन्टाइन सेण्टरों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबन्धित* *उल्लंघन करने पर दोषियों पर मुकद्दमा दर्ज कराकर उन्हें भी कराया जायेगा कोरेन्टाइन-डीएम*
*#कासगंज:* जनपद कासगंज में रैण्डम आधार पर लिये गये सैम्पिलों में से 13 अप्रैल को कोविड-19 के 03 सैम्पिल पाॅजेटिव प्राप्त हुये। तीनों ही व्यक्ति असिम्टोमैटिक थे, जिससे वे अपने परिवार और व अन्य लोगों के मेलजोल में आये। सतर्कता की दृष्टि से उक्त तीनों व्यक्तियों के परिवार जनों एवं उनके सीधे संपर्क में आये संदिग्ध व्यक्तियों को कासगंज के नौरथा स्थित कोरेन्टाइन सेण्टर में भर्ती कराकर सैम्पलिंग कराई गई है। कोरोन्टाइन सेण्टर पर मेडीकल स्टाफ के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। गत दिवस कुछ व्यक्तियों द्वारा इस कोरेन्टाइन सेन्टर पर अन्दर घुसने की शिकायत प्राप्त हुई, जो कि अत्यंत ही आपत्तिजनक है।