
5 दिन से बिना बिजली के ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल, रिश्वत का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दादों क्षेत्र के गांव नगला झबरिया में 5 दिन से बिजली न आने की से परेशान होकर गुरूवार को ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार शिकायत करने के बावजूद भी फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नही बदला गया है। गांव में बिजली आपूर्ति न होने की वजह से जन जीवन अस्तव्यस् है, पीने के पानी की बहुत किल्लत है। छात्रों की आनलाइन क्लास न होने की वजह से पढ़ाई बाधित हो रही है। आरोप है कि एक लाइलमैन ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। जब ग्रामीणों ने कहा कि हम कहा से रुपया देगे तो लाइनमेंन ने कहा कि पूरे गांव से चंदा करके इकट्ठा करो। ग्रामीणों ने बताया कि जेई आशीष कुमार को लिखित सूचित किया और बार बार फोन करके समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन जेई के द्वारा ग्रामीणों को झूठे आश्वाशन दि गये। ग्रामीण बदन सिंह ने कहा की पूरा बिल समय से जमा होने के बावजूद भी हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिजली विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हैं कि रिश्वत के बगैर कोई काम नही होता है। इसलिए जब तक समस्या का समाधान नही होता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।