मुस्लिमो को सभी दलों ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया,रिपोर्ट अनुराग

आगरा: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 88 दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ने आज बुधवार शाम को शाहगंज के हमीद नगर क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने फूल मालाओं से सम्मान किया।

मुस्लिम समाज के लोगो को समझाया गया कि मुस्लिम क्षेत्रों में आज तक विकास नही किया गया।
शिक्षा व रोजगार के मामले में भी मुस्लिम समाज हमेशा उपेक्षित रहा हैं। मुस्लिमो को सभी दलों ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग मुस्लिमों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करती रही हैं।

मुस्लिम समाज का रुझान भी अब हमारी पार्टी के साथ हैं।

जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलीक, शहर अध्यक्ष अता हुसैन, फुरकान वारसी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks