राष्टीय युवा स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

राष्टीय युवा स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नेहरू युवा केन्द्र अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी के निर्देशानुसार लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह एवं धनञ्जय उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में विकास खण्ड टप्पल के ग्राम इतवारपुर के प्राचीन शिव मंदिर में महात्मा गांधी स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनय शर्मा और जवाहर सिंह द्वारा श्रमदान किया गया और लोगों को संदेश दिया कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है और स्वस्थ रहने से हम समाज और राष्ट्र के हित की बात सोच सकते हैं। गांधी जी के स्वच्छता एवं अन्य सभी संदेशों को समाज में फैलाना हम युवाओं का कर्तव्य है।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने मास्क वितरण कर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया और बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी घर से बाहर जाते समय सेनेटाइजर , मास्क, और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।और सभी अपना सम्पूर्ण टीकाकरण कराएं ।इस अवसर पर लव कुमार भारद्वाज,मोनू कुमार ,प्रदीप,दीपक मालान,प्रवीन कुमार,करन कुमार,अमन कुमार आदि उपस्तिथ रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks