
ए.के. राय को प्रोन्नत कर एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1)बनाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाणिज्य कर विभाग में तैनात एडिशनल कमिश्नर (अपील) एके राय को प्रोन्नत कर एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) बनाया गया है। अलीगढ़ टैक्सबार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में आशुतोष वार्ष्णेय, किशोर कुमार, एमपी भारद्वाज, महेश चंद्र गुप्ता, रवींद्र प्रताप सक्सेना, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, आरए बेग, संजीव माहेश्वरी, अजय शर्मा आदि शामिल हैं।