आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे हैं 02 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे हैं 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पंजीकृत मुअस– 360/2021 धारा 306 भादवि में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.1.2022 को समय करीब 1.30 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चुन्नपुरा से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंजीकृत मुअस 360/2021 धारा 306 भादवि के 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सूरज पुत्र जसवंत
  2. रघुराज पुत्र सुनहरी लाल नि०-गण ग्राम चुन्नपुरा थाना कोतवाली देहात एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

  1. इंस्पेक्टर क्राइम श्री रामराज यादव
  2. का0 ऐसकुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks