
जनपद एटा आज दिनांक 17.01.2022 को आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में क्रिटिकल तथा बल्नरेबल मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संभ्रांत व्यक्तियों तथा मतदाताओं के साथ मीटिंग आयोजित की गई, इसके साथ ही संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस व बाहर से आए अन्य पुलिसकर्मी बल के रुकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था को और बेहतर ढंग से बनाए रखने के लिए निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही मतदान को प्रभावित कर सकने वाले अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए आमजन से शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने के संबंध में वार्ता की गई।