
#Etah…
137 कोरोना संक्रमितों के साथ संख्या पहुंची 492
◾️तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण जनपद में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
◾️जनपद के ब्लॉक सकीट में 37 सहित 137 लोग कोरोना संक्रमित निकले है।
◾️स्वास्थ्य विभाग टीमों ने कोरोना संक्रमित निकले लोगों को देरशाम तक होम क्वारंटीन करने का कार्य किया है।
◾️तीसरी लहर में निकले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है।
◾️जनपद में अब तक कुल 10243 कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
◾️रविवार को आगरा लैब से आई जिले के आरटीपीसीआर सेंपल की जांच रिपोर्ट में 137 और कोरोना संक्रमित निकले हैं।
◾️संक्रमितों में ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित, अर्बन क्षेत्र में 30, जैथरा क्षेत्र में 11, शीतलपुर में 15, निधौलीकलां में 02, जलेसर में 04, मारहरा में एक, सकीट में 57, अवागढ़ में 12 संक्रमित शामिल हैं।
◾️रविवार को 137 कोरोना संक्रमितों की ट्रैकिंग, ट्रैसिंग और ट्रीटमेंट का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने देरशाम तक करती रही।
◾️इस तरह जनपद में प्रथम से लेकर तीसरी लहर तक हुई 9,12,775 लोगों की जांच में 10243 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं।
◾️जबकि 455 कोरोना जांच रिपोर्ट अभी भी पैंडिग चल रही है। ◾️रविवार को भी स्वास्थ्य टीमों ने जनपदभर में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1615 लोगों की कोरोना जांच की है। जिसमें 895 आरटीपीसीआर और 720 एंटीजन रैपिड किट से जांच की गई हैं।