
#Etah…
प्रेक्षकगणों के साथ लायजनिंग ऑफीसर सहित अन्य कार्मिकों को किया गया तैनात
◾️डीएम ने कहा कि लायजनिंग आफीसर एवं कम्प्यूटर कार्य सहयोगार्थ कार्मिकांे की तैनाती तत्काल प्रभाव से निर्वाचन की समाप्ति तक की गई है।
◾️तैनात किए गए लाइजनिंग आफीसर पूर्ण निष्ठा, लगन, ईमानदारी से समय-समय पर प्रक्षेकगणो एवं जिला प्राासन द्वारा सौंपे कार्यों का तत्परता से नोडल अधिकारी प्रेक्षक व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी के मोबाइल नम्बर ९४५८८८९८६१ के माध्यम से सफल क्रियान्वयन करायें।
◾️प्रेक्षक व्यवस्था संबंधित सौंपे गए दायित्वों में किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
◾️जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार सामान्य प्रेक्षक अलीगंज के साथ योगेश कुमार सहायक अभियंता पीडब्लूडी, सामान्य प्रेक्षक १०४ एटा सदर के साथ धीरज सिंह सब रजिस्ट्रार सदर, सामान्य प्रेक्षक १०५ मारहरा विधानसभा क्षेत्र के साथ हरिकेश सिंह सहायक आयुक्त व्यापार कर, सामान्य प्रेक्षक जलेसर विधानसभा के साथ रविन्द्र कुमार एई जल निगम, प्रेक्षक निर्वाचन व्यय लेखा के साथ पीयूष कुमार कामर्शियल टेक्स आफीसर को लाइजन आफीसर के रूप में तैनात किया गया।
◾️प्रेक्षकगणों के साथ कम्प्यूटरीकरण एवं अन्य कार्य हेतु कार्मिकों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही रिर्जव कार्मिकों की भी तैनाती की गई है।