मतदाता बोले विकास करने वाला चाहिए विधायक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मतदाता बोले विकास करने वाला चाहिए विधायक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना में आप किसी रोड पर जाइए, शहर से गांव तक यदि चर्चा है तो बस चुनाव की। शनिवार को गभाना से दौरऊ मोड़ तक भी यही नजारे थे। मौसम भले सर्द थे, लेकिन चुनावी गर्माहट थी। जगह-जगह चौपाल। खेत से गलियों तक प्रत्याशियों पर बहस करते लोग। सभी में इस बार क्षेत्र की समस्याओं के निदान होने की उम्मीद भी दिखी। गुण-दोष गिनाती तेज आवाज जोश बता रही थी तो क्षेत्र की समस्याएं गुस्सेे का एहसास करा रही थी। सभी के अपने तर्क थे। पर, क्षेत्र के विकास पर सभी एक राय थे। उनका कहना था कि क्षेत्र का विकास कराने वाले को ही विधायक बनाना चाहिए। पूरे गांव में बाइक से घूमते समय मतदाताओं की इस चुनाव से उम्मीदें साफ नजर आ रही थीं। सुबह के 11 बज रहे थे। बादलों से सूर्यदेव निकलते तो कभी छिप जाते। ठंडी हवा कम न थी। बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव पनिहावर के मुख्य रोड पर ठंड का असर साफ था। चहल-पहल कम थी। खेतों पर किसान फसल संभालने में जुटे थे। बाइक आगे बढ़ी तो एक खेत से डंडा घुमाते हुए राजेंद्र सिंह दिखे। वे अपनी धुन में मस्त थे। रोकते ही मजाकिए लहजे में बोले, जिसमें नहीं खोट, उसी को वोट। कुछ सवाल करते ही बोले, सुबह से निराश्रित पशुओं को भगाने में लगे थे। जरा सी नजर चूकने पर फसल को नुकसान कर देते हैं। बड़ी समस्या यही है। इसकी जानकारी तो जनप्रतिनिधियों व तहसील के अधिकारियों को भी है, पर वे करते कुछ नहीं है। पिछले सालों में और सब ठीक रहा, पर खाद की समस्या ने परेशान किया। इस बार तो वोट सोच समझकर ही देंगे। प्रदेश के विकास, कानून, बिजली आदि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व माहौल को और अच्छा बनाने वाली पार्टी के प्रत्याशी को चुनेंगे कहते हुए फिर डंडा घुमाते आगे बढ़ गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks