
एटा,16जनवरी।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा मकर संक्रांति का पर्व समरसता दिवस के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चौहान ने की।मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत समरसता प्रमुख श्रीमान जगबीर जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को बांटने हेतु विधर्मी ने मुगल काल के दौरान हिन्दू धर्म ऊंच नीच जात पात भेदभाव की कुरीति को जन्म दिया भारतीय इतिहास रामायण काल मैं भी भगवान श्रीराम ने सभी दलित वंचित आदिवासी वनवासी सभी जनजातियों को जोड़ने का कार्य किया उन्होंने कहा कि हम सब को यह भ्रांतियां मिटानी है इंसान अपने कर्म से छोटा या बड़ा होता है विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कुछ वामपंथी लोग हिषन्दू धर्म को जाति पात में वाटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं परंतु प्रत्येक हिन्दू को यह ज्ञात होना चाहिए आज के परिदृश्य में कौन सी राजनीतिक पार्टी हिन्दू हित की बात करती है हमें उसी राजनीतिक दल को समर्थन करना चाहिए अन्यथा विधर्मियो के हाथ सत्ता चले जाने से हिन्दू धर्म का बहुत नुकसान होगा। जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहां कि भारत के इतिहास में चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट हुए जोकि निम्न वर्ण से थे उन्हों उनको एक ब्राह्मण कौटिल्य ने राजा बनाया था यदी उस काल में जात पात ऊंच नीच का भेदभाव होता तो चंद्रगुप्त मौर्य भारत के सम्राट नहीं होते। साथ ही साथ उन्होंने कहा के भारत के किसी भी मंदिर में क्या शूद्रों के लिए प्रवेश वर्जित है क्या कुंभ के स्नान में कोई जाति पूछता है या उनका कोई घाट है अतः हम सबको यह वामपंथी और विधर्मी यों के जाल से हिंदू समाज के लोगों को बचाना है कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंकज राठौर नगर मंत्री विजय गुप्ता हरीश प्रताप सिंह उज्जवल पुंडीर सौरव सोलंकी निशा चौहान मीनाक्षी वार्ष्णेय, अभिनव कुलश्रेष्ठ, गौरव शर्मा, विश्वामित्र आर्य, बॉबी गुप्ता, मनोज गुप्ता पूनम कुलश्रेष्ठ प्रीति कुलश्रेष्ठ माधवी उपाध्याय नीरज गुप्ता एडवोकेट अभिलाक सिंह, नवीन कुमार अमित कश्यप ललित कुशवाहा विप्लव तिवारी निखिल भारद्वाज शिवांक गुप्ता प्रदीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।