युवकों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा तमाम वाहनों को जब्त करने से साथ ही कई के चालान भी काटे गए हैं

*लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा तमाम वाहनों को जब्त करने से साथ ही कई के चालान भी काटे गए हैं।*

*नोएडा*
यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दर्जनों मामलों के सामने आने के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नोएडा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। इसके अलावा बेवजह सड़क पर घूमने वाले वाहनों का भी चालान किया जा रहा है। नोएडा में बुधवार का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

बुधवार को ही को लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी सेक्टर 41 के पास की गई। गिरफ्तार किए *युवकों की पहचान उमेश तथा सौरव के तौर पर हुई है।*

कई वाहन सीज
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की तलाशी ली, कई वाहनों को कब्जे में लिया और चालान भी काटे।

नोएडा में अब तक 80 केस
बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में फिलहाल कोरोना के कुल 80 मामलों की पुष्टि हुई है। यह जिला यूपी के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से एक है। नोएडा के कई इलाके हॉट्स्पॉट घोषित किए जा चुके हैं, इसके अलावा यहां के तमाम शैक्षिक संस्थानों और अस्पतालों में भी आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जा चुके हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks