02 अभियुक्तों को सट्टा लगाते हुए 2400 रुपये एवं सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार

एटा – थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कला पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को सट्टा लगाते हुए 2400 रुपये एवं सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर के निर्देशन में थाना निधौली कलाँ पुलिस को जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अभियुक्तों को 2400 रुपये एवं सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.01.2022 समय करीब 17.30 बजे थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शान्ति बगिया टावर के पास कस्बा निधौली कलां से दो अभियुक्त गणों को सट्टा लगाते हुए 2400 रूपये एवं सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पताः-

  1. विशाल कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी मौ0 शान्ति बगिया बडा बाजार थाना नि0 कलां एटा
  2. धर्मेंद्र कुमार पुत्र शंभू दयाल निवासी मोहल्ला कछियाना निधौली कला एटा। बरामदगी
  3. 2400 रुपये व सट्टा पर्ची। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
  4. व0उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव
  5. है0का0 510 दीपेन्द्रपाल सिंह
    3.का0 1410 भूपेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks