
एटा–एटा पुलिस की अवैध शराब एवं शराब माफियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं 30 लीटर कच्ची शराब सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
1.थाना सकरौली पुलिस द्वारा सुखबीर पुत्र स्वर्गीय नंदराम जाटव निवासी गोलगड्डा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को 25 क्वार्टर सहित गिरफ्तार किया गया
2.थाना नया गांव पुलिस द्वारा अमित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अकबरपुर थाना भोगांव मैनपुरी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
3.थाना सकीट पुलिस द्वारा अंसार पुत्र दुल्ला निवासी मोहल्ला काजी थाना सकीट एटा को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
इस प्रकार एटा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में से कुल 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं 30 लीटर कच्ची शराब सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।